लगातार बारिश के कारण मेमूरैक का मेंटेनेंस हुआ प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश के कारण मेमूरैक का मेंटेनेंस हुआ प्रभावित

लगातार बारिश होते रहने के कारण मेमुकार शेड में आये कई रैक का मेंटेनेंस ठीक से नहीं हो पाया. बारिश होते रहने के कारण डक में अत्यधिक जल जमाव हो गया.

विज्ञापन

झाझा. लगातार बारिश होते रहने के कारण मेमुकार शेड में आये कई रैक का मेंटेनेंस ठीक से नहीं हो पाया. बारिश होते रहने के कारण डक में अत्यधिक जल जमाव हो गया. इससे रेलवे कर्मचारियों को रैक के मेंटेनेंस में काफी फजीहत झेलनी पड़ी. रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि डक से पानी निकासी के लिए कोई सुविधा नहीं मिलने पर कैरेज एंड वैगन यान से मोटर पंप लाया गया. जिससे डक में जमा पानी की निकासी की गयी. इसमें कई तरह की समस्याओं को झेलना पड़ा. रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि डक 5 फीट गहरा है. इसमें ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए इलेक्ट्रिक वायर ही लगा हुआ है. जिससे पानी में करेंट आने का खतरा हमेशा बना हुआ रहता है. रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि जान जोखिम में डालकर हमलोगों ने रविवार को झाझा से खुलने वाली देवघर तक जाने वाली गाड़ी को किसी तरह से मेंटेनेंस कर पाया. अत्यधिक परेशानी होने के कारण हमलोगों ने किसी तरह मेंटेनेंस कार्य कर पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन