मनोज कुमार पांडेय फिर चुने गये भाकपा माले के प्रखंड सचिव

Updated:
विज्ञापन
मनोज कुमार पांडेय फिर चुने गये भाकपा माले के प्रखंड सचिव

चकाई प्रखंड अंतर्गत कियाजोरी पंचायत के भलसुंभा गांव में मंगलवार को भाकपा माले का चौथा प्रखंड सम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड अंतर्गत कियाजोरी पंचायत के भलसुंभा गांव में मंगलवार को भाकपा माले का चौथा प्रखंड सम्मेलन हुआ. भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति और ऐक्टू के केंद्रीय सचिव कॉमरेड आरएन ठाकुर, जिला सचिव शम्भू शरण सिंह, पर्यवेक्षक जयराम तुरी, युवा नेता बाबू साहब सिंह एवं कंचन रजक सहित उपस्थित अन्य नेताओं ने शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए कॉमरेड आरएन ठाकुर ने कहा कि लगभग दो दशक से बिहार पर शासन कर रही भाजपा-जदयू की सरकार लूट और झूठ साबित हुई है. केंद्र सरकार ने दैनिक मजदूरी की घोषणा तो कर दी लेकिन बिहार में जीविका दीदियों एवं बीड़ी मजदूरों सहित लाखों स्कीम वर्करों को तुच्छ राशि पर बेगार खटवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाकपा माले का यह नारा “बदलो बिहार बदलो सरकार” केवल नारा नहीं, बल्कि एक संघर्ष है. भाकपा माले प्रखंड कमेटी चकाई का 19 सदस्यीय प्रखंड कमेटी के गठन का प्रस्ताव काॅमरेड जयराम के द्वारा प्रस्तुत किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार पांडेय को चौथी बार प्रखंड सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया. वहीं 19 सदस्यीय कमेटी में मनोज पांडेय के अतिरिक्त कालू मरांडी, जयप्रकाश दास, मो सलीम अंसारी, बासुदेव हांसदा, सीत���राम यादव, संजय कुमार राय, खुबलाल राणा, राजकिशोर किस्कू, भैरो सिंह, अजीम अंसारी, मतला मरांडी, मुन्नी मरांडी, प्रदीप मंडल, एलियास हेम्ब्रम, मतला मरांडी, लखिया टुडू, रुपन साह, राहुल कुमार यादव का चयन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में भाकपा माले से जुड़े लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन