पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं लोजपा(आर) कार्यकर्ता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 9:10 PM
आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन को लेकर लोजपा (आर) की ओर से सोमवार को आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष जीवन सिंह की अध्यक्षता में की गयी.
जमुई. आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन को लेकर लोजपा (आर) की ओर से सोमवार को आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष जीवन सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिले के सभी प्रकोष्ठ के पार्टी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने की. बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रधान महासचिव सह जमुई जिला प्रभारी संजय पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से अपने-अपने क्षेत्र में लग जाएं ताकि कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके. उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 14 तारीख को ही जमुई पहुंच जायेंगे, उनके साथ जमुई के सांसद अरुण भारती भी रहेंगे. जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को दूर-दूर से लाने को लेकर संसाधन कि भी व्यवस्था की जायेगी ताकि लोगों को सहूलियत हो सके. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, सुभाष पासवान, सिबू सिंह, रविशंकर पासवान, रिंकू सिंह, गौतम पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










