ePaper

गिद्धौर के छठ घाटों पर चलाया गया सफाई अभियान

Updated at : 24 Oct 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर के छठ घाटों पर चलाया गया सफाई अभियान

गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व दुर्गापूजा सह लक्ष्मीपूजा समिति, पतसंडा के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव पिंकू ने किया.

विज्ञापन

गिद्धौर . गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व दुर्गापूजा सह लक्ष्मीपूजा समिति, पतसंडा के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव पिंकू ने किया. समिति के सदस्यों के सहयोग से उलाय नदी के दुर्गा मंदिर घाट, राजमहल घाट और कलाली घाट पर जेसीबी की मदद से सफाई कार्य आरंभ किया गया. सफाई कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों और छठ व्रतियों ने राहत की सांस ली. राजीव कुमार साव ने बताया कि पतसंडा पंचायत क्षेत्र के सभी घाटों को नहाय-खाय के दिन संध्या तक पूरी तरह साफ-सुथरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए घाटों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए रास्तों की मरम्मत और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मौके पर समिति के सदस्य अजीत कुमार ठाकुर, संतोष सिंह लड्डू, पाजो रावत, दिनेश साह, शंभू मोदी, अजीत ठाकुर, सुबोध कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन