खेलने के दौरान पोखर में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नगर परिषद क्षेत्र स्थित लगमा नहर के पास की घटना
नगर परिषद क्षेत्र स्थित लगमा नहर के पास की घटना फोटो 2 सदर अस्पताल में शव का पंचनामा करते सदर थाना की पुलिस. जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के लगमा नहर के समीप स्थित पोखर में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है. मृतक मासूम महिसौड़ी मुहल्ला निवासी चंदन कुमार साव की सात वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी है. परिजनों ने बताया कि मृतका आरोही की मां घर में खाना बना रही थी और बच्चे पोखर के समीप खेल रहे थे. इसी दौरान आरोही पोखर में गिर गयी और डूब गयी. स्थानीय लोगों ने यह देख हो-हल्ला मचाया. मौके पर भीड़ जुट गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दो घंटे के बाद आरोही को पोखर से निकालकर सदर अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार की सुबह सदर थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया. आरोही की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










