21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्रशांत बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश संयुक्त सचिव

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर प्रशांत सिन्हा को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का बिहार प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है.

जमुई . ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर प्रशांत सिन्हा को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का बिहार प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन की औपचारिक घोषणा ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने की. इस दौरान दीपक अभिषेक ने प्रशांत सिन्हा को नये पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता व संगठन के प्रति समर्पण से बिहार में जीकेसी को नयी ऊर्जा और काफी मजबूती मिलेगी. मनोनयन पर प्रशांत सिन्हा ने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन प्रसाद, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक और जमुई जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे. बधाई देने वालों में जिला महासचिव डॉ मनोज सिन्हा, डॉ अंजनी सिन्हा, डॉ अमित रंजन, प्रभात सिन्हा, विकास सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, सतेंद्र शंकर प्रसाद, राजकिशोर सिन्हा, राजीव सिन्हा, सुशांत साईं सुंदरम, कुसुम सिन्हा, अंजनी सिन्हा, रितेश सिन्हा, आनंद सिन्हा, नीरज सिन्हा, विवेक कुमार लकी, राजू कुमार, राजेश सिन्हा, पवन सिन्हा, विकास वर्मा, निरंजन सिन्हा, अभय सिन्हा, मंतोष सिन्हा, मुकेश सिन्हा सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel