सड़क हादसे में पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच लोग घायल

जिले के सोनो चेकपोस्ट के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में कार पर सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

जमुई. जिले के सोनो चेकपोस्ट के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में कार पर सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला की पहचान नवादा जिले के हिसूआ निवासी बिनोद साव की पत्नी मीना देवी तथा दिलीप साव की पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मीना देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार पर सवार होकर पूजा करने देवघर जा रही थी. जैसे ही कार सोनो चेकपोस्ट पर पहुंची तभी चालक को नींद आ गयी और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन