खलिहान में लगी आग, पुआल के पांच पुंज जलकर राख

थाना क्षेत्र के खैरा एक नंबर वार्ड में बीते गुरुवार की रात खलिहान में आग गयी. इस हादसे में पुआल के पांच पुंज जलकर राख हो गये.
खैरा. थाना क्षेत्र के खैरा एक नंबर वार्ड में बीते गुरुवार की रात खलिहान में आग गयी. इस हादसे में पुआल के पांच पुंज जलकर राख हो गये. हालांकि, दमकल की टीम की तत्परता से इसे और भयावह होने से पहले ही रोक लिया गया. जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार देर शाम वार्ड संख्या 1 निवासी प्रमोद रावत के खलिहान में आग लग गयी. पुंज से आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गयी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. बताते चलें कि जिस जगह खलिहान में आग लगी है, वहां कई घर हैं. अगर समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी जाती, तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










