दुकान में लगी आग, हजारों रुपये मूल्य के सामान जले

Updated:
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, हजारों रुपये मूल्य के सामान जले

प्रखंड मुख्यालय सोनो के लीलातरी महादलित टोला स्थित एक किराना दुकान में बुधवार देर रात्रि आग लगने से हजारों रुपये के सामान जल गयी.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो के लीलातरी महादलित टोला स्थित एक किराना दुकान में बुधवार देर रात्रि आग लगने से हजारों रुपये के सामान जल गयी. दुकानदार नेमन मांझी व उनकी पत्नी मंजू देवी इस हादसे से बेहद परेशान हैं, क्योंकि उनकी आजीविका इसी दुकान से चलती है. दंपती ने बताया कि बुधवार की देर रात अचानक दुकान से आग की लपटें निकलने लगी. शोर मचाने पर लोग जुटे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. तब तक दुकान में रखे सामान जल चुके थे. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. पीड़ित ने बताया कि यह गुमटी में एक किराना दुकान का संचालन कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते थे. उन्होंने अंचलाधिकारी से मदद की गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. वहीं लोगों ने ऐसे हालात में अग्निशमन की त्वरित व्यवस्था को लेकर सरकार से मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन