बिजली चोरी करने के मामले में पांच पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी करने के मामले में पांच पर प्राथमिकी

अवैध विद्युत का उपयोग करने पर बोड़बा प्रक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

झाझा. अवैध विद्युत का उपयोग करने पर बोड़बा प्रक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में आवेदन देते हुए जेई ने बताया कि तेलियाडीह गांव निवासी मंटू रजक की पत्नी रेखा देवी पर अवैध विद्युत का उपयोग करने पर 29 हजार 3 सौ 46 रुपया, लखन रविदास की पत्नी रसिया देवी पर 20 हजार 4 सौ 93 रुपया, सीताराम दास पर 13 हजार5 सौ 69 रुपया, मुनेश्वर दास की पत्नी सुरभि देवी पर 14 हजार 1 सौ 51 रुपया जबकि धपरी गांव निवासी प्रसादी यादव पर 26 हजार 4 सौ 69 रुपया बाकी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन