जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल

थाना क्षेत्र की पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत छेदलाही गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल हो गये.
गिद्धौर. थाना क्षेत्र की पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत छेदलाही गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी बिलो यादव, जोबरा यादव, मूसो यादव सहित अन्य परिजनों का गांव के ही पड़ोस के अधिक यादव, मनोज यादव, सोनू कुमार, अनार देवी एवं रेणु देवी से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था. इसी विवाद में शुक्रवार मारपीट में हुई. इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गये. घायलों ने मारपीट की सूचना थाने को दे दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










