ePaper

एमजीएस के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण

Updated at : 25 Feb 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
एमजीएस के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण

वित्तीय अनियमितता एवं गबन के मामले में झाझा स्थित महात्मा गांधी उच्चत्तर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राजाराम नागमणि से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

विज्ञापन

झाझा. झाझा स्थित महात्मा गांधी उचत्तर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राजाराम नागमणि पर वित्तीय अनियमितता एवं गबन का आरोप पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. नीतेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक, शिक्षा व समग्र शिक्षा) ने पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है. जारी पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्यालय परिसर में कंप्यूटर कक्ष, कला कक्ष व विज्ञान कक्ष के निर्माण के लिए विद्यालय शिक्षा समिति को राशि निर्गत की गई थी. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जबकि कुल स्वीकृत राशि की निकासी कर ली गयी है. विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं गबन का मामला माना है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला

विद्यालय परिसर में तीन कमरों वाले आर्ट एंड क्राफ्ट भवन के निर्माण के लिए सरकार की ओर से करीब 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी थी. यह कार्य 30 जून 2024 तक पूर्ण होना था. आरोप है कि मार्च 2024 में ही पूरी राशि की निकासी कर ली गयी, लेकिन अब तक भवन निर्माण कार्य अधूरा है. खिड़की, दरवाजा, विद्युतीकरण समेत कई कार्य शेष हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र संघ के सदस्यों ने भी मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया था. लोगों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक एवं संवेदक द्वारा पूरी राशि निकाल ली गई, जबकि कार्य पूर्ण नहीं हुआ.

बोले प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक डॉ राजाराम नागमणि ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि संवेदक संजीव कुमार साह ने 21 मार्च 2024 को स्टांप पेपर पर लिखित दिया था कि कार्य पूर्ण किया जायेगा और अधूरा रहने पर 20 प्रतिशत की दर से दंड वसूला जायेगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकारी प्रक्रिया के तहत हस्ताक्षर किया है और किसी प्रकार का गबन नहीं किया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन