सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में दिख रहा उत्साह

Updated at :31 Jan 2025 9:35 PM
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में दिख रहा उत्साह

ऋतुराज बसंत का आगमन रविवार को होगा. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बसंत पंचमी के मौके पर सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी.

विज्ञापन

जमुई. ऋतुराज बसंत का आगमन रविवार को होगा. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बसंत पंचमी के मौके पर सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी. प्रतिमा स्थापन को लेकर सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में तैयारी जोरों पर है. साथ ही शहर के महाराजगंज, महिसौड़ी, कल्याणपुर, पुरानी बाजार, उझंडी, सहित अन्य जगहों पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. रविवार को प्रतिमा स्थापित होने के बाद मां की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा करायी जायेगी. इसे लेकर तैयारी की जा रही है. मां की प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए लगी रही भीड़ रविवार को शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर स्थानीय कलाकारों के द्वारा मां की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अधिकांश प्रतिमाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग जमुई, सिकंदरा, झाझा समेत अन्य बाजारों से मां की प्रतिमा ले जाने में जुट गये हैं. शहर के अटल बिहारी चौक, शिवंडीह महिसौड़ी सहित अन्य जगहों पर कलाकारों द्वारा तैयार किये गये मां की प्रतिमाओं की खरीदारी करने में जुटे हैं. वहीं कई जगहों पर बंगाल और आसनसोल से मां की प्रतिमा लायी गयी है. कलाकार मनीष कुमार और शिव मालाकार ने बताया कि विगत 10 वर्षो से मां की प्रतिमा बना रहे हैं. साज का सभी सामान बंगाल से मंगाते है. बाजार में एक हजार रुपये से लेकर करीब 10 हजार रुपये तक की प्रतिमा बिक रही थी. फूलों से सजेगा मां का दरबार मां सरस्वती की पूजा करने के लिए लोग फूलों की भी खरीदारी कर रहे थे. मालाकार शिव कुमार ने बताया कि कोलकाता के अलावा अन्य बड़े शहरों से फूल मंगाए गए हैं. छात्र अजय कुमार, रंजीत कुमार समेत कई लोग फूलों की खरीदारी कर रहे थे. छात्रों ने बताया कि फूलों से मां का दरबार सजाया जायेगा. बाजार में सबसे अधिक गेंदा के फूल की मांग बढ़ी थी. बाजार में गेंदा से बने फूल की माला 20 रुपये तक बिक रहे थे. गांव की चौपालों पर गाये जायेंगे होली गीत बसंत का आगाज होते ही गांव के चौपालों पर होली गीत की शुरूआत होती है. वहीं मंदिरों में भी होली गीत गाने को लेकर तैयारी चल रही है. रविवार से ही बसों व अन्य वाहनों में होली के गीत सुनायी पड़ेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर होली गीत गाने के लिए लोगों ने तैयारी कर रखी है. महाराजगंज शिव मंदिर, पुरानी बाजार शिव मंदिर, पंच मंदिर, जमुई काली मंदिर के अलावा अन्य जगहों पर होली गीतों की प्रस्तुति होगी. देवी-देवताओं पर बने होली गीतों की प्रस्तुति लोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन