ePaper

सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत

Updated at : 15 Nov 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत

नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह मुहल्ला में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक वृद्ध की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना में हो गया.

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह मुहल्ला में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक वृद्ध की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना में हो गया. दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतक हांसडीह मुहल्ला निवासी 74 वर्षीय देवन सिंह है. परिजन द्वारा बताया गया कि बीते गुरुवार की शाम देवन सिंह घर से खेत की ओर जा रहे थे इसी दौरान एक अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में देवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सक ने वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी. वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन