विराट महायज्ञ में प्रतिदिन हो रहा भंडारा

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 09 Feb 2026 9:17 PM

विज्ञापन

नौ दिवसीय विराट महायज्ञ में रामकथा और रामलीला के साथ-साथ प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

गिद्धौर . ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर के समीप सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय विराट महायज्ञ में रामकथा और रामलीला के साथ-साथ प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. भंडारे का आयोजन पुर्णतः श्रद्धालुओं के दान और सहयोग से किया जा रहा है. प्रतिदिन अलग-अलग श्रद्धालु आगे बढ़कर भंडारे की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिससे आयोजन में सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग का सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है. महाप्रसाद के रूप में वितरित की जा रही खिचड़ी श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है. भंडारे की रसोई में मुख्य रसोइया मनी रजक एवं बजरंगी रावत स्वच्छता और निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं. उनके सहयोग में अन्य स्वयंसेवक भी निरंतर लगे हुए हैं. भंडारे के संचालन में सनातन संस्कृति सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. नौ दिवसीय विराट महायज्ञ के माध्यम से गिद्धौर इन दिनों धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है, जहां सेवा, सहयोग और सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन