ePaper

डिक्की तोड़कर उड़ाये एक लाख 38 हजार रुपये

Updated at : 12 Oct 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
डिक्की तोड़कर उड़ाये एक लाख 38 हजार रुपये

शहर के नवाब रोड में उचक्काें ने डिक्की तोड़कर एक व्यापारी से एक लाख 38 हजार रुपये लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

झाझा . शहर के नवाब रोड में उचक्काें ने डिक्की तोड़कर एक व्यापारी से एक लाख 38 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. इसे लेकर टहवा गांव निवासी उमर फारूक ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि बीते आठ अक्तूबर को घर से बाजार आये. उसी दिन 65 हजार रुपये एक बैंक से निकासी की. एक कारोबारी से 30 हजार रुपया लिये, जबकि 43 हजार रुपये मैं अपने साथ घर से ही लेकर चला था. उसी दिन अपनी बाइक को नवाब रोड के एक दुकान के समीप खड़ी की और किसी से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान किसी ने पूरा पैसा निकाल लिया. मेरे द्वारा काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि उचक्कों ने मेरी बाइक की डिक्की तोड़कर पैसे उड़ा लिये हैं. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला ने दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन