ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गयी ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई की सफलता से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी महादेव सिमरिया मंडल की ओर से शुक्रवार को महादेव सिमरिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी
सिकंदरा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गयी ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई की सफलता से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी महादेव सिमरिया मंडल की ओर से शुक्रवार को महादेव सिमरिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर से हुआ और मुख्य बाजार में जाकर संपन्न हुई. यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने किया. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा. तिरंगा यात्रा में भाजपा समेत एनडीए के घटक दलों के कई नेताओं ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हरदेव सिंह व मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह देश की रक्षा में हर मोर्चे पर तैयार है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंक के अड्डों को चुन चुन कर नेस्तनाबूद कर दिया और यह संदेश दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा. वरिष्ठ भाजपा नेता कार्तिक वर्मा ने कहा कि देश की रक्षा में बाधा डालने वालों को भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना भी है. तिरंगा यात्रा में हरदेव सिंह, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, कार्तिक वर्मा, गौरीशंकर सिंह, लोजपा नेत्री संगीता पासवान, खैरा भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, रंजीत केशरी उर्फ जोशी जी, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, रतन पासवान, पिंकी देवी, भाजपा नेता ओंकार प्रसाद वर्णवाल, मकेश्वर रजक, देवेंद्र कुमार सिंह, पवन मांझी, बाबुल सिंह, विकास कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




