ePaper

भारतीय सेना के पराक्रम को दुनिया ने देखा

Updated at : 23 May 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना के पराक्रम को दुनिया ने देखा

भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सोनो में तिरंगा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा प्रतिनिधि, सोनो भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सोनो में तिरंगा यात्रा निकाली. वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीणों ने इस यात्रा में शामिल हुए. दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय तक गयी और वहां से वापस होकर पैनवाजन रोड स्थित संत जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में समाप्त हुई. कई मीटर के लंबे तिरंगे को उठाये कार्यकर्ता जोश से भरे हुए थे. यात्रा के दौरान भारत माता की जय सहित अन्य नारे गूंज रहे थे. यात्रा के समापन के उपरांत भाजपा नेता संदीप सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने जिस तरह शौर्य का परिचय देते हुए न सिर्फ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया बल्कि पाकिस्तान के ड्रोन व मिसाइल हमलों को नाकाम कर उनके कई एयरबेस को मिसाइल से तबाह कर दिया. इससे पाकिस्तान घुटनों पर आकर सीजफायर की गुहार लगायी. यह सेना के पराक्रम का ही परिणाम है. मौके पर भाजपा के सोनो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव, सोनो मंडल महामंत्री मनजीत कुमार सिंह व अशोक दास, उपाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, बटिया मंडल महामंत्री सुरेन्द्र यादव, महेश्वरी मंडल महामंत्री चंदन पांडेय व रंजीत साह, सोनो युवा मोर्चा मंत्री लव कुमार, बूथ अध्यक्ष मनोज पंडित, गुलाब सिंह, मुकेश मंडल, सुनील मंडल, प्रभु मंडल के अलावे आनंद कुमार, बालाजी, जयप्रकाश सिन्हा, राजकुमार सिंह व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में संत जेवियर्स स्कूल के परिमल वर्णवाल ने अपने स्कूल के सदस्यों के साथ योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन