बांका ने मुंगेर को छह विकेट से हराया

रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच मुंगेर व बांका के बीच रविवार को खेला गया.
झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच मुंगेर व बांका के बीच रविवार को खेला गया. मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट होकर 114 रन बनाये. मुंगेर की तरफ से बल्लेबाज समीर ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 17वें ओवर में मैच को जीत लिया. बांका के बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया. इस प्रकार बांका की टीम ने मैच को छह विकेट से जीत लिया. बांका के बॉलर दिव्यांश कुमार को उनके बेहतरीन बॉलिंग करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चिकित्सक डॉ शादाब अहमद ने दिया. अंपायर की भूमिका में मुजफ्फरपुर के रवि कुमार व सचिन कुमार थे. जबकि स्कोरर के रूप में सुमन कुमार व सौरभ कुमार थे. स्टेशन क्लब के कप्तान अमित कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार को टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेला जाएगा. खेल को संपन्न कराने में रेलवे स्टेशन क्लब के कप्तान अमित पासवान के अलावा अलावे खिलाड़ी व टीम सेलेक्टर गौरीशंकर पाल, मनीष कुमार, ज्ञान सिंह, रवि किशन, अजमत, जावेद अंसारी समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा. मौके पर सैंकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




