ePaper

आसनसोल मंडल ने करीब दो घंटे का लिया ब्लॉक

Updated at : 08 Sep 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल मंडल ने करीब दो घंटे का लिया ब्लॉक

आसनसोल मंडल द्वारा सोमवार को झाझा-सिमुलतला मुख्य रेल खंड के नरगंजों घोड़पारण के बीच करीब दो घंटे का ब्लॉक लिया गया.

विज्ञापन

झाझा. आसनसोल मंडल द्वारा सोमवार को झाझा-सिमुलतला मुख्य रेल खंड के नरगंजों घोड़पारण के बीच करीब दो घंटे का ब्लॉक लिया गया. इस कारण दिन के 12:30 बजे से लेकर 2:10 बजे तक अप परिचालन पूरी तरह से बाधित रही. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि रेलवे पटरी में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दोपहर 12:30 बजे से लेकर दिन के 2:10 तक उक्त रेलखंड पर ब्लॉक लिया गया. इस कारण वर्द्धमान- झाझा ईएमयू डेढ़ घंटा, हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा के अलावा टाटा- आरा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से झाझा पहुंची. 2:10 बजे के बाद अप रेलवे परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन