आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी को दो साल कठोर कारावास की सजा, झाझा से हथियार के साथ हुआ था गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी को दो साल कठोर कारावास की सजा, झाझा से हथियार के साथ हुआ था गिरफ्तार

जमुई की अदालत ने छह साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में मनोज दास को दोषी करार देते हुए दो साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

जमुई . अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने झाझा थाना कांड संख्या 146/19 (जीआर संख्या 1500/19) में सुनवाई पूरी होने के बाद चांय गांव निवासी मनोज दास, पिता स्व. महादेव दास, को आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई. यह मामला वर्ष 2019 में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस की बरामदगी से संबंधित है.

दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा

अदालत ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के तहत आरोपी को दो वर्ष के कठोर कारावास और चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. जुर्माना अदा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा. वहीं धारा 26 के तहत छह माह के कठोर कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में 15 दिन का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा.

2019 में हथियार के साथ हुई थी गिरफ्तारी

अभियोजन के अनुसार, 2 जून 2019 को तत्कालीन झाझा थानाध्यक्ष दलजीत झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बरमसिया-महापुर मार्ग के समीप घेराबंदी कर मनोज दास को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और .303 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. इसके बाद झाझा थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

अभियोजन पक्ष ने रखे साक्ष्य

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी सह सहायक अभियोजक ब्रजेश कुमार ने गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखा. प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया.

अन्य मामलों में भी दर्ज हैं केस

अदालती अभिलेखों के अनुसार, मनोज दास के विरुद्ध झाझा थाना में कांड संख्या 177/15, 202/16, 137/17 और 162/17 सहित रेल थाना में भी लूट एवं अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है.

ALSO READ : नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ली सेवा और मानवता की शपथ, सांसद अरुण भारती बोले- समाज को मिलेंगे कुशल स्वास्थ्यकर्मी


विज्ञापन
गुलशन कश्यप

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन