मारपीट का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी नारायण यादव ने गांव के ही दिनेश यादव समेत कई लोगों पर मारपीट कर घायल कर दिये जाने का आरोप लगाया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी नारायण यादव ने गांव के ही दिनेश यादव समेत कई लोगों पर मारपीट कर घायल कर दिये जाने का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए उसने बताया कि हमलोग खेत में काम कर रहे थे. तभी दिनेश समेत आधा दर्जन लोग आया और गाली -गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. जब मुझे बचाने मेरी बहू आयी तो उनलोगों ने मेरी बहू के साथ भी मारपीट किया और कई जेवरात छीनकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










