ePaper

छात्रवृति व फॉर्म शुल्क में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया हंगामा

Updated at : 11 Oct 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृति व फॉर्म शुल्क में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया हंगामा

फॉर्म भरने के नाम पर अधिक पैसा मांगने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरी दाबिल में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

– तय राशि से अधिक पैसे मांगने का लगाया आरोप, जताया विरोध खैरा. फॉर्म भरने के नाम पर अधिक पैसा मांगने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरी दाबिल में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्राओं ने जमकर विरोध जताया और प्रधानाध्यापक पर कई तरह के आरोप लगाये. गौरतलब है कि इसे लेकर पिछले एक सप्ताह से छात्र-छात्राएं विद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध व हंगामा कर रहे हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल में छात्रवृत्ति, पोशाक राशि और दसवीं कक्षा के फॉर्म भरने के नाम पर शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं. उन्होंने शिक्षक विक्रम कुमार, शिक्षिका भारती और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मणिकांत कुमार पर मिलकर मनमाने ढंग से रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा मुस्कान कुमारी ने बताया कि जो छात्र स्कूल नहीं आते, उन्हें छात्रवृत्ति का पैसा मिल गया, जबकि जो रोज स्कूल आते हैं उन्हें राशि नहीं मिली. छात्रा ज्योति कुमारी ने कहा कि 85 प्रतिशत उपस्थिति के बावजूद उन्हें छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी गयी. उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्म भरने के नाम पर उनसे 865 रुपये की जगह 1050 रुपए वसूले गये. लगातार विरोध के बावजूद विद्यालय प्रशासन मामले को टालता रहा, जिससे छात्राओं में आक्रोश बढ़ गया. पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेंद्र कुमार ने भी आरोप लगाया कि शिक्षक विक्रम कुमार और शिक्षिका भारती ने प्रधानाध्यापक के इशारे पर अतिरिक्त पैसे वसूले हैं. दाबिल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र राम ने बताया कि छात्रवृत्ति का वितरण भी पक्षपातपूर्ण ढंग से किया गया है. जिन छात्रों की उपस्थिति 75 से 80 प्रतिशत रही, उन्हें पैसा नहीं दिया गया. विवाद बढ़ने पर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया. हालांकि, बाद में छात्रों से वसूले गये अतिरिक्त पैसे लौटाने की जानकारी सामने आयी. इस मामले में प्रधानाध्यापक मणिकांत कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति की राशि अभी इसलिए नहीं दी गयी क्योंकि ई-शिक्षा कोष से आईडी और पासवर्ड प्राप्त नहीं हुआ है. फॉर्म शुल्क को लेकर लगाये गये आरोप गलत हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को भड़काया जा रहा है. विद्यालय में जारी यह विवाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन