ePaper

जमीन मापी के दौरान मारपीट का लगाया आरोप

Updated at : 31 Dec 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन मापी के दौरान मारपीट का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीन मापी के दौरान मारपीट करने व धमकी दिए जाने को ले एक युवक ने थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीन मापी के दौरान मारपीट करने व धमकी दिए जाने को ले एक युवक ने थाना में आवेदन दिया है. पुरानी बाजार निवासी राजेश कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि पत्नी के नाम पर जमीन खरीदा. जब अंचल आमीन द्वारा जमीन मापी की जा रही थी. तभी राजीव कुमार साव समेत कई लोग गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया. बच्चे को उठा लेने व गोली मारने की धमकी भी दी. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनलोगों द्वारा मारपीट व गाली- गलौज व गोली मारने की बात की गयी थी. जिसका वीडियो क्लिप भी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन