महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के चांय पंचायत के परासी गांव निवासी राम प्रकाश की पत्नी सीता देवी ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के चांय पंचायत के परासी गांव निवासी राम प्रकाश की पत्नी सीता देवी ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि पांच दिनों से घर के बाहर की दीवार को बांस बल्ली लगाकर प्लास्टर करवा रही थी. तभी बीते मंगलवार देर रात्रि को गोविंद दास समेत आधा दर्जन लोग घर में घुसकर मारपीट करते हुए बांस बल्ली को तोड़ दिया. जब उसे मना करने हमारे घर के पुरुष गए तो उनलोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान लोगों ने धमकी दी कि थाना में जाओगे तो अंजाम बुरा होगा. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन