गाय की चोरी करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
गाय की चोरी करने का लगाया आरोप

दिघरा गांव निवासी संजय यादव ने गांव के लोगों पर गोहाल को तोड़कर गाय की चोरी करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के धमना पंचायत के दिघरा गांव निवासी संजय यादव ने गांव के लोगों पर गोहाल को तोड़कर ग��य की चोरी करने का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए संजय ने बताया कि बीते मंगलवार की रात्रि को गांव के ही बंटी यादव समेत आधा दर्जन लोग गाय के गोहाल को तोड़कर मेरी गाय को चोरी कर ले जा रहा था. नींद खुली तो हमने हो- हल्ला किया तब तक वे लोग जा चुके थे. जब हम उसके घर प्रचारने गए तो बोला लौटा देंगे. भागो यहां से. आधा घंटे के बाद वे लोग घर में हथियार से लेस होकर दर्जनभर लोग घर में घुसकर गाली- गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगा जिसमें परिवार के कई लोग घायल हो गए. हो- हल्ला होने पर ग्रामीणों के जुटने के बाद वे लोग धमकी देते हुए गए कि यदि थाना जाओगे तो अंजाम बुरा होगा. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन