पुत्री के अपहरण का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
पुत्री के अपहरण का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के ततवाडीह गांव निवासी संजय तुरी ने अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप एक युवक पर लगाते हुए थाने में आवेदन दिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के ततवाडीह गांव निवासी संजय तुरी ने अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप एक युवक पर लगाते हुए थाने में आवेदन दिया. दिये आवेदन में पिता ने झारखंड के एक युवक को नामजद करते हुए थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 17 मई को मेरे मोबाइल पर झारखंड के देवघर जिला के मोहनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत महेशतारा गांव निवासी अभिषेक तुरी ने फोन कर कहा कि अपनी बेटी की शादी मुझसे करवा दो. वरना, बेटी का अपहरण कर ले जाऊंगा. उसके बाद 18 मई से मेरी पुत्री लापता है. पिता ने बताया कि 19 मई को मेरे मोबाइल पर युवक का फोन आया और मेरी बेटी को आसनसोल में रखने की बात करते हुए धमकी दी कि अगर थाने में पुलिस से शिकायत की, तो बेटी को जान मार देंगे. पिता ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन