आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को किया सैल्यूट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गयी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सिकंदरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली.
सिकंदरा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गयी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सिकंदरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान नेताओं ने भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस व पराक्रम को सैल्यूट किया. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिकंदरा मुख्य चौक स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया और बाजार रोड होते हुए थाना मोड़ पर जाकर संपन्न हुई. यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने किया. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा. तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी व पूर्व जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने भी भाग लिया. इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह देश की रक्षा में हर मोर्चे पर तैयार है. पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की धर्म पूछ कर हत्या करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दी. इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंक के अड्डों को चुन चुन कर नेस्तनाबूद कर दिया और यह संदेश दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में बाधा डालने वालों को भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना भी है. तिरंगा यात्रा में सिकंदरा विधानसभा के पूर्व लोजपा प्रत्याशी सुभाष पासवान, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण, रामनाथ सिंह, अनिल दीक्षित, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, रंजीत केशरी उर्फ जोशी जी, सत्यनारायण पासवान, रुद्रदेव सिंह, अरुण सिंह, रतन पासवान, पवन मांझी सहित कई कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




