पुलिस ने वाहन चालकों से वसूला 11 हजार रुपये का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालकों से वसूला 11 हजार रुपये का जुर्माना

चिहरा थानाध्यक्ष कुंज बिहारी कुमार के नेतृत्व में चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग के सिमरिया मोड़ के समीप सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चिहरा थानाध्यक्ष कुंज बिहारी कुमार के नेतृत्व में चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग के सिमरिया मोड़ के समीप सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चार घंटे से भी अधिक समय तक पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उधर से गुजर रहे विभिन्न तरह के वाहन चालकों को रोककर जरूरी कागजात एवं सीट बेल्ट की जांच पड़ताल की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने को लेकर चिहरा पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहा पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने लोगों से यात्रा के दौरान सीट बेल्ट के उपयोग की अपील की. जांच के क्रम में पांच दर्जन से अधिक चारपहिया वाहन चालकों के पास कागजात नहीं रहने पर 11 हजार रुपये बतौर जुमार्ना वसूला गया. मौके पर पीएसआई शिवनंदन कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन