युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला
कौआकोल/जमुई : नवादा जिले के कौआकोल स्थित सेखोदेवरा गांव में ससुराल आये एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार की आधी रात की बतायी जाती है. मृतक जमुई जिले के सिकंदरा थाने के नोनी भलुआ का रहनेवाला उत्तम उर्फ पप्पू कुमार बताया जाता है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची […]
कौआकोल/जमुई : नवादा जिले के कौआकोल स्थित सेखोदेवरा गांव में ससुराल आये एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार की आधी रात की बतायी जाती है. मृतक जमुई जिले के सिकंदरा थाने के नोनी भलुआ का रहनेवाला उत्तम उर्फ पप्पू कुमार बताया जाता है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्तम उर्फ पप्पू कुमार गुरुवार की रात परिवारवालों के साथ घर की छत पर सोया था. रात करीब 12:30 बजे किसी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. चिल्लाने की आवाज पर घरवालों की नींद टूटी, पर जब तक वे कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी. हमला किसने किया, यह पता नहीं चल सका है.
उसकी गरदन पर कुल्हाड़ी के दो निशान पाये गये. इसके बाद उसके ससुर रामनरेश पासवान ने घटना की जानकारी कौआकोल थाने की पुलिस को दी. 29 अप्रैल 2017 को ही उसकी शादी रामनरेश पासवान की बेटी रीमा के साथ हुई थी. पुलिस को परिजनों ने बताया कि घटना के दिन ही पप्पू के साले जीतू का गांव के ही विनोद पासवान के साथ विवाद हुआ था. विनोद ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










