कार्यालय से बाहर बुला राजस्व कर्मी की गोली मार हत्या, दो और की गयी जान
जमुई : जिले के अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की व पिटाई से एक मौत हो गयी. बाइक पर सवार अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी अंबिका प्रसाद यादव को कार्यालय से बाहर बुलाया व गोली मार दी. इससे घटना स्थल पर ही राजस्व कर्मचारी की मौत हो गयी. कर्मचारी को […]
जमुई : जिले के अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की व पिटाई से एक मौत हो गयी. बाइक पर सवार अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी अंबिका प्रसाद यादव को कार्यालय से बाहर बुलाया व गोली मार दी. इससे घटना स्थल पर ही राजस्व कर्मचारी की मौत हो गयी. कर्मचारी को अपराधियों ने सिर में गोली मारी थी.
घटना को अंजाम देकर अपराधियों को भागते देख आसपास के लोगों ने एक अपराधी को पकड़ कर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. जबकि अपराधियों के द्वारा भागने के दौरान की गयी गोलीबारी में सोनखार गांव निवासी श्रवण तांती नामक युवक की मौत हो गयी. श्रवण तांती बहियार में मवेशी चरा रहा था. तीसरा अपराधी थाना क्षेत्र के ही गंगटी गांव की ओर से भागने का प्रयास कर रहा था. जिसे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर इसकी सूचना पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










