अनियंत्रित ट्रक ने पांच को रौंदा

Updated:
विज्ञापन

दर्दनाक . जमशेदपुर में हादसा, मरनेवाले लोग जमुई व कौआकोल के निवासी जमशेदपुर में एक सड़क हादसे में जमुई जिले के बरहेट थाना के झालमठिया गांव के रहनेवाले पांच लोगों की मौत हो गयी. सभी सड़क किनारे झोंपड़ी में चटाई पर सो रहे थे. तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने झोंपड़ी को रौंद दिया. धालभूमगढ़/जमुई : […]

विज्ञापन

दर्दनाक . जमशेदपुर में हादसा, मरनेवाले लोग जमुई व कौआकोल के निवासी

जमशेदपुर में एक सड़क हादसे में जमुई जिले के बरहेट थाना के झालमठिया गांव के रहनेवाले पांच लोगों की मौत हो गयी. सभी सड़क किनारे झोंपड़ी में चटाई पर सो रहे थे. तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने झोंपड़ी को रौंद दिया.
धालभूमगढ़/जमुई : धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेंद-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क (नूतनगढ़ फार्म हाउस के पास) के किनारे एक झोपड़ी में अनियंित्रत ट्रक ( डब्ल्यूबी 33 ए 5852) घूस गया. जिससे वहां जमीन पर सोये एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार अहले सुबह की है. मरनेवालों में तीन बच्चे हैं. एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.
वहीं तीन अन्य लोग बाल-बाल बचे. घटना के बाद ट्रक चालक तथा खलासी फरार हो गये. ट्रक में लोहा लदा था. जो हावड़ा से लोहा लेकर आदित्यपुर जा रहा था. मरनेवाले लोग नवादा व जमुई के रहनेवाले थे. इधर मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने साढ़े छह घंटे तक सड़क जाम रखी. जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिला अंतर्गत कौआकोल निवासी राजेंद्र चौधरी ताड़ी बेचने का काम करता है. वह सड़क किनारे झोपड़ी में परिवार के साथ रहता था. उनका दामाद कपिल देव चौधरी, बेटी व बच्चे भी आये हुए थे. वे सभी जमुई जिले के बरहेट थाना के झालमठिया गांव के रहनेवाले थे. रात में परिवार की दो महिलाएं, तीन बच्चियां और एक बच्चा झोपड़ी में जमीन पर चटाई पर सोये थे. सुबह करीब साढ़े तीन बजे लोहा लदा ट्रक झोपड़ी में घुस गया.
जिससे ट्रक के नीचे दब कर राजेंद्र चौधरी की पत्नी सोनाली चौधरी (45), बेटी रीना चौधरी (25), रीना की पुत्री खुशबू चौधरी (2), राजेंद्र चौधरी का पुत्र मिठून चौधरी (14) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रीना और खुशबू का शव ट्रक से बुरी तरह कुचल गया था. सूचना पाकर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. उन्होंने मशीन से ट्रक को उठा कर घायलों व शवों को निकाला. इधर राजेंद्र चौधरी की घायल पुत्री काजल चौधरी (10) ने इलाज के दौरान धालभूमगढ़ पीएचसी में दम तोड़ा. राजेंद्र चौधरी की दूसरी बेटी रीना चौधरी की जख्मी पुत्री लक्ष्मी चौधरी (4) को पीएचसी से जमशेदपुर रेफर किया गया है.
बाल-बाल बचे तीन लोग : राजेंद्र चौधरी, उसके ससुर लालो चौधरी सड़क के दूसरी ओर चौकी पर सोये थे. इसलिए वे बच गये. वहीं राजेंद्र चौधरी का दामाद कपिल देव चौधरी झोपड़ी के पास ही एक चौकी पर सोया था. ट्रक की चपेट में आने से वह भी बच गया और उसकी जान बच गयी.
सीओ ने 20 हजार रुपये दिये : बाद में सीओ हरिश्चंद्र मुंडा ने मृतकों के आश्रित राजेंद्र चौधरी को आपदा राहत कोष से 20 हजार रुपये प्रदान किये. सीओ ने लिखित आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने के बाद आश्रितों को भूमि देने की पहल होगी. ट्रक मालिक से संपर्क कर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा. सुबह से जारी जाम साढ़े 12 बजे दिन में हटा.
ट्रक मालिक का पता नहीं : ट्रक मालिक के बारे में पता नहीं चल पाया है. ट्रक पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर किसी ने मोबाइल रिसीव नहीं किया. पुलिस ट्रक मालिक का पता लगा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन