पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले की प्राथमिकी दर्ज :
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खैरा : जमुई-नवादा सीमा पर गायघाट के समीप जंगल में शुक्रवार को पुलिस और नक्सालियों के बीच हुए मुठभेड़ मामले में शनिवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नौ नामजद सहित 20-25 अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपितों में नक्सली पिंटू राणा, करुणा […]
विज्ञापन
खैरा : जमुई-नवादा सीमा पर गायघाट के समीप जंगल में शुक्रवार को पुलिस और नक्सालियों के बीच हुए मुठभेड़ मामले में शनिवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नौ नामजद सहित 20-25 अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपितों में नक्सली पिंटू राणा, करुणा दी, सिद्धू कोड़ा, दरोगी यादव, नवल महतो, संजय हांसदा, राकेश मरांडी, मोतीलाल, मुकेश यादव शामिल है.
ठेलपत्थर-दुधनिया कच्ची सड़क पर लगाया जा रहा था विस्फोटक
तीन वर्षों से नक्सली गतिविधि में था संलिप्त
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पिछले दो-तीन वर्षों से नक्सली गतिविधि में संलिप्त था. नक्सली एरिया कमांडर सुरंग यादव और सिद्धू कोड़ा के लिए काम करता था. शुरू में नक्सलियों के खाने पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी दोनों पर था, जबकि बाद में सुरेश दस्ते का खास सदस्य बन गया और विस्फोटक का जानकार भी बन गया. हालांकि दोनों पर थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है. पुलिस ने गिरफ्तार सुरेश व अनवर से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी हासिल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










