गिरफ्तार नक्सली ने दोहरे हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकारी
जमुई/गिरिडीह : गिरिडीह-जमुई के सीमावर्ती इलाके से पकड़े गये भाकपा माओवादी के नक्सली प्रसादी तुरी ने भेलवाघाटी के रमनीटांड़ में मुखिया पुत्र समेत दो की हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है. वह घटना से पहले भेलवाघाटी की मुखिया के मृतक पुत्र सुभाष वर्णवाल की गतिविधि की जानकारी ले रहा था. वहीं पुलिस की गतिविधि […]
जमुई/गिरिडीह : गिरिडीह-जमुई के सीमावर्ती इलाके से पकड़े गये भाकपा माओवादी के नक्सली प्रसादी तुरी ने भेलवाघाटी के रमनीटांड़ में मुखिया पुत्र समेत दो की हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है. वह घटना से पहले भेलवाघाटी की मुखिया के मृतक पुत्र सुभाष वर्णवाल की गतिविधि की जानकारी ले रहा था.
वहीं पुलिस की गतिविधि पर भी नजर रखे हुए था. इसका खुलासा रविवार को भेलवाघाटी थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने किया है. श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली प्रसादी तुरी नक्सली सुरंग यादव के दस्ते का सदस्य है. प्रसादी बिहार के चकाई थाना इलाके के डोकोटांड़ का रहनेवाला है. शुक्रवार को गिरिडीह पुलिस, सीआरपीएफ, बिहार सीआरपीएफ व एसटीएफ के संयुक्त सर्च अभियान में पकड़ा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










