दोषी विद्यालय प्रधान पर होगी कड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पोशाक व छात्रवृत्ति के लिए भेजी गयी विद्यार्थी के सूची की होगी जांच जमुई : जिले के सभी 1704 प्रारंभिक विद्यालय प्रधान द्वारा पोषाक व छात्रवृत्रि के लिए भेजी गयी विद्यार्थी के सूची का जांच किया जायेगा.जांच में दोषी पाये जाने वाले विद्यालय प्रधान पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा.जानकारी देते हुए सर्व शिक्षा अभियान के […]

विज्ञापन

पोशाक व छात्रवृत्ति के लिए भेजी गयी विद्यार्थी के सूची की होगी जांच

जमुई : जिले के सभी 1704 प्रारंभिक विद्यालय प्रधान द्वारा पोषाक व छात्रवृत्रि के लिए भेजी गयी विद्यार्थी के सूची का जांच किया जायेगा.जांच में दोषी पाये जाने वाले विद्यालय प्रधान पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा.जानकारी देते हुए सर्व शिक्षा अभियान के अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो.रुस्तम अली ने बताया कि वर्ष 2016/17 के लिए पोशाक व छात्रवृति को लेकर सभी विद्यालय प्रधान से उनके विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले नामांकित छात्र छात्रों की सूची मांगा गया था.विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा अपने अपने क्षेत्राधीन विद्यालय की सूची उपलब्ध कराया गया है.
जिसमें कुछ विद्यालय की सूची में अधिक छात्रों की संख्या दर्शाये जाने का शिकायत मिला है.अपर कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जब इस बाबत संकुल समन्वयक से पूछा गया तो उन्होंने प्रधान द्वारा अधिक छात्रों की अनावश्यक उपस्थिति बना कर भेजने की बात स्वीकार किया गया.जिसे देखते हुए उक्त सूची को लेकर जांच-पड़ताल किया जायेगा.उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अधिक करने और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने को लेकर पोशाक व छात्रवृति राशि जैसे कई महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है.इस योजना को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने 2016 /17 वित्तीय वर्ष से सभी छात्र छात्रा के खाते में राशि भेजने का फैसला लिया है.अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस राशि के आधे हिस्से का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन