मात्र 11 फीसदी ही हुई धान की खरीद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पैक्स व व्यापार मंडल में धान खरीद में लापरवाही से किसान परेशान जमुई : जिले में पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद में लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक निर्धारित लक्ष्य 43008 मैट्रिक टन के विरुद्ध मात्र लगभग 4400 मैट्रिक टन ही धान की खरीद हो पायी है.किसानों की माने तो धान […]
विज्ञापन
पैक्स व व्यापार मंडल में धान खरीद में लापरवाही से किसान परेशान
जमुई : जिले में पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद में लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक निर्धारित लक्ष्य 43008 मैट्रिक टन के विरुद्ध मात्र लगभग 4400 मैट्रिक टन ही धान की खरीद हो पायी है.किसानों की माने तो धान खरीद में लापरवाही के कारण ही हमलोग अपने मेहनत से पैदा किये हुए धान को इधर उधर लेकर भटक रहे हैं और मजबूरन उसे औने पौने दाम में बिचौलियों के पास बेचने को विवश हैं.कभी पैक्स व व्यापार मंडल के द्वारा यह कहा जाता है कि धान में अभी नमी है तो कभी यह कहा जाता है कि निबंधित किसान का ही धान खरीदा जायेगा. पैक्स द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि हमलोगों के पास धान खरीदने के पश्चात किसानों को भुगतान करने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है और किसी भी किसान का 150 क्विंटल से अधिक नहीं खरीदना है.
किसानों की मानें तो दो माह से अधिक समय बीतने पर भी लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 11 प्रतिशत धान की खरीद पैक्स व व्यापार मंडल की शिथिलता को उजागर कर रहा है.
कहते हैं जिला प्रबंधक: राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए सभी पैक्स व व्यापार मंडल को निर्देश दिया गया है.31 मार्च तक सभी निबंधित किसानों के धान की खरीद कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










