बिहार : जमुई में पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या

जमुई : बिहार के जमुई में नक्सलियों ने हरणी के पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या कर दी है. पूर्व सरपंच कोकल देर शाम नक्सलियों ने अगवा किया था. बाद में उनका शव खैरा के ताराताड़ जंगल में मिला. घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का सिर कटा शव, उनकी मोटरसाइकिल एवं चप्पल तथा एक पर्चा […]
जमुई : बिहार के जमुई में नक्सलियों ने हरणी के पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या कर दी है. पूर्व सरपंच कोकल देर शाम नक्सलियों ने अगवा किया था. बाद में उनका शव खैरा के ताराताड़ जंगल में मिला. घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का सिर कटा शव, उनकी मोटरसाइकिल एवं चप्पल तथा एक पर्चा बरामद किया.
जमुई जिले के खैरा प्रखंड के हरणी पंचायत के पूर्व सरपंच दिनेश तांती का आज शव मिलने के साथ ही पूरे इलाके में दहशत फैल गया है. खैरा थाना अध्यक्ष रामनाथ राय ने बताया कि मृतक का नाम दिनेश तांती (45) है. जिन्हें माओवादियों ने कल शाम अपह्म्त कर लिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तांती का सिर कटे शव सुबह में ताराटांड गांव के जंगल के इलाके से बरामद किया. उन्होंने बताया कि माओवादियों ने एक पर्चा छोड़ा है जिसपर लिखा है कि पुलिस की मुखबिरी करने की यही सजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




