तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

Updated at : 03 Jan 2020 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

जमुई : अगले सात दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. इस दौरान तापमान में अनवरत उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पछुआ हवा तेज चलने के कारण लोगों को और अधिक ठंड महसूस होगा. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख सह मौसम वैज्ञानिक डाॅ सुधीर कुमार बताते हैं कि तीन जनवरी को ही […]

विज्ञापन

जमुई : अगले सात दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. इस दौरान तापमान में अनवरत उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पछुआ हवा तेज चलने के कारण लोगों को और अधिक ठंड महसूस होगा. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख सह मौसम वैज्ञानिक डाॅ सुधीर कुमार बताते हैं कि तीन जनवरी को ही हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है.

चार जनवरी को आकाश साफ रहेगा. लेकिन पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को ठंड महसूस होगा. हवा के तेज रहने के कारण कनकनाहट और सिहरन में कोई कमी नहीं आयेगी. बादल छंटने और आकाश साफ होने के बाद शीतलहर का असर तेज हो जायेगा, जिससे लोगों को और अधिक ठंड महसूस होगी.
उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहेगा. 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अधिकतम तापमान13.7 डिग्री रहने की संभावना है.
5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री, 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री तथा 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रहने की संभावना है. इस दौरान सुबह और शाम में आकाश में हल्का कोहरा छाया रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन