गिरोह बना जल्द अमीर बनना वाले चाहते थे ऑटो मालिक की हत्या करने के सभी आरोपित

Updated at : 17 Jul 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
गिरोह बना जल्द अमीर बनना वाले चाहते थे ऑटो मालिक की हत्या करने के सभी आरोपित

रांची/ जमुई : रूक्का डैम के पास रविवार को आॅटो मालिक राजू कुमार चौरसिया की हत्या हुई थी़ उस मामले में आेरमांझी पुलिस ने हत्या के सुपारी देने वाला मृतक का भाई संतोष कुमार व तीन अपराधी सौरभ, राजा, रोहित तांती को गिरफ्तार किया है़ जबकि चौथा आरोपी सुबोध अभी फरार है़ हत्या करने के […]

विज्ञापन

रांची/ जमुई : रूक्का डैम के पास रविवार को आॅटो मालिक राजू कुमार चौरसिया की हत्या हुई थी़ उस मामले में आेरमांझी पुलिस ने हत्या के सुपारी देने वाला मृतक का भाई संतोष कुमार व तीन अपराधी सौरभ, राजा, रोहित तांती को गिरफ्तार किया है़ जबकि चौथा आरोपी सुबोध अभी फरार है़ हत्या करने के तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की़

गिरफ्तार सौरभ, राजा व रोहित तांती ने पुलिस को बताया कि उनलोगों ने चार सदस्यों का गिरोह बनाया है़ राजा उस गिरोह का सरगना है़ वह 26 वर्ष का है़ उसने पुलिस को बताया कि वह गिरोह बना कर हर तरह का अपराध कर जल्द अमीर बनना चाहते है़ं सौरभ की उम्र 21 साल है़ राजा, सौरभ आदर्श नगर कोकर के निवासी है़ं रोहित तांती और सुबोध भी कोकर में ही रहते है़ं
जमुई व बाेकारो में घटना को अंजाम देने में रहे थे असफल
चारों ने एक गिरोह की तरह काम कर रहे थे़ कुछ दिन पहले उनलोगों ने जमुई में एक व्यक्ति के अपहरण का असफल प्रयास किया था़ उस अपहरण के बाद उन्हें पांच लाख रुपये मिलने वाले थे़ सफल नहीं हाेने के बाद वे लोग बोकारो में एक बड़ी दुकान में चोरी का भी प्रयास किया था, लेकिन उसमें भी असफल रहे थे़ संतोष भी कोकर का रहने वाला है़
बातों-बातों में उसकी इन लोगों से दोस्ती हुई़ उसने रोहित तांती को बताया कि उसका भाई राजू उसे बहुत परेशान करता है़ रोहित तांती ने सारी बात राजा को बतायी़ उसके बाद उसकी हत्या की योजना बनी़ इस हत्या के लिए एक लाख की सुपारी पर बात तय हुई़ संतोष ने चार हजार रुपये एडवांस दिया़ उसके बाद चारों ने मिल कर राजू की हत्या कर दी़
भाई परेशान करता था इसलिए मरवा दिया
इधर संतोष ने पुलिस को बताया कि राजू चौरसिया उसे हमेशा परेशान करता था, तंग आकर उसे रास्ते से हटाने की सोची और सुपारी देकर उसे मरवा दिया़ उसने पुलिस को बताया कि वह मेरा ऑटो चालक को अधिक पैसा देकर मुझसे छिन लिया था़ इतना ही नहीं मेरे चालक को बाथरूम का प्रयोग भी नहीं करने देता था़ मेरे पिता भी उसका साथ देते थे़ तंग आकर मैंने उसे रास्ते से हटाने की सोची और उसकी हत्या करवा दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन