सड़क हादसे में पांच लोग घायल
Updated at : 02 Jul 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

सोनो : एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर राजपुर के समीप सोमवार की सुबह यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तीन महिला व एक किशोरी शामिल है. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों […]
विज्ञापन
सोनो : एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर राजपुर के समीप सोमवार की सुबह यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तीन महिला व एक किशोरी शामिल है. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के उपरांत सभी को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घायलों की पहचान 40 वर्षीय नगीना देवी पति संजय शर्मा घर बलियो, दस वर्षीय दिव्या कुमारी पिता जितेंद्र शर्मा, 40 वर्षीय कमली देवी पति शिवन शर्मा घर गंगटी, 40 वर्षीय अशोक शर्मा पिता सुकदेव शर्मा व पचपन वर्षीय लाखिया देवी पति धर्मेंद्र शर्मा घर सारेबाद के रूप में की गयी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग झारखंडी बाबा मंदिर से शादी समारोह में शामिल होकर सोनो प्रखंड के कैरी गांव लौट रहे थे. राजपुर के समीप अचानक ऑटो पेड़ से जा टकरायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




