तीन युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Updated at : 22 Jun 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
तीन युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

जमुई : लखीसराय जिला के चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार पुलिस के समक्ष दिये बयान में उक्त महिला ने बताया कि मेरे पति बाहर रहते है वह गांव […]

विज्ञापन

जमुई : लखीसराय जिला के चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस के समक्ष दिये बयान में उक्त महिला ने बताया कि मेरे पति बाहर रहते है वह गांव में अपने सास-ससुर के साथ रहती है. गांव के कुछ युवक अक्सर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था, इसकी शिकायत मैंने अपने परिजनों से भी की थी. बीते गुरुवार देर शाम मैं बहियार से शौच कर लौट रही थी. इसी क्रम में गांव के ही योगेंद्र यादव का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, शंकर यादव का 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व साजन मंडल का पुत्र विपिन कुमार ने खेत में ले जा कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
इस बाबत पूछे जाने पर जमुई महिला थानाध्यक्ष ज्ञान भारती ने बताया कि महिला की चिकित्सकीय जांच करायी गयी है. साथ ही उसका बयान दर्ज कराया गया है. मामला चानन थाना क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए उक्त थाना में ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
ग्रामीणों के मुताबिक पीड़िता के घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, इसी को लेकर संतोष कुमार की मां और चाची झगड़ा निबटाने गयी हुई थी. इसी बात को लेकर पीड़िता ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया. इससे पूर्व भी उक्त महिला ने अपने भैंसूर साजन मंडल, ससुर शंकर मंडल व चचेरा देवर नवीन कुमार तथा चचेरा ससुर रामचंद्र मंडल पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है.
जिसमें एक मामला पंचायत के माध्यम से निपटाया जा चुका है. वहीं वर्तमान मामले में संतोष कुमार एवं विक्की कुमार को जैसे ही पुलिस उठाकर थाना लायी कि सैकड़ों की संख्या महिला व पुरुष चानन थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष चंदन कुमार से स्थलीय जांच कर न्याय की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी बात को लेकर बार-बार रेप एवं छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने के लिए कभी भी आवेदन दे देती है.
ग्रामीणों ने कहा कि इनके घरों पर नौ बजे के बाद बाहर से लोगों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ लोगों के बहकावे में आकर किसी पर भी झूठा मामला दर्ज करवा देती है. इधर, मामले की जानकारी होते ही एसडीपीओ मनीष कुमार जांच के लिए मननपुर गांव पहुंच कर स्थलीय जांच किया तथा लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की. उन्होंने ग्रामीणों को न्याय करने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन