क्षतिग्रस्त पुल से साइकिल समेत युवक पानी में गिरा, नहीं मिला
Updated at : 02 Apr 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

जलालगढ़ : सोमवार को थानाक्षेत्र जलालगढ़ के मिश्रीनागर स्थित दादरघाट की क्षतिग्रस्त पुल से 35 वर्षीय युवक साइकिल सवार व्यक्ति नीचे गहरी पानी मेंं गिर गया. घटना के 4 घंटा बीत जाने के बाद भी व्यक्ति पानी से बाहर नहीं निकल पाया था. वहीं साइकिल को स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाल लिया. स्थानीय […]
विज्ञापन
जलालगढ़ : सोमवार को थानाक्षेत्र जलालगढ़ के मिश्रीनागर स्थित दादरघाट की क्षतिग्रस्त पुल से 35 वर्षीय युवक साइकिल सवार व्यक्ति नीचे गहरी पानी मेंं गिर गया. घटना के 4 घंटा बीत जाने के बाद भी व्यक्ति पानी से बाहर नहीं निकल पाया था. वहीं साइकिल को स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाल लिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी में गिरने वाला युवक मिश्रीनागर निवासी 35 वर्षीय सोनेलाल टुड्डू जो काम करने कठैली गया था. जहां से लौटने के दौरान दादरघाट की क्षतिग्रस्त पुल से साइकिल लेकर नीचे गहरे पानी में गिर गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने काफी खोजा लेकिन पानी गहरा होने के कारण नहीं निकाल पाया. घटना की जानकारी प्रशासन को मिलते ही बीडीओ और पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा.
जहां बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी ने शव को बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन को जानकारी देते हुए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर से संपर्क करते नजर आए.
मौके पर बीडीओ के साथ सीओ के स्थान पर सीआइ सत्यनारायण सोरेन, थानाध्यक्ष जमील अख्तर, सअनि उपेंद्र सिंह सदल बल मौजूद थे. काफी शाम होने के कारण जिला प्रशासन व स्थानीय गोताखोर से संपर्क करने के बाद बीडीओ श्रीमति ने बताया कि मंगलवार सुबह को व्यक्ति की तलाश की जाएगी.
प्रशासन ने बताया कि सोनेलाल इतने समय तक पानी से बाहर नहीं निकल पाया, कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हो गई होगी. पानी में डूबने की खबर आग की तरह क्षेत्र मेंं फैल गयी जिसे देखने लोगो की काफी भीड़ उमड़ पड़ी.
वही मृतक की पत्नी रानी हांसदा घटना स्थल पर पहुंचकर अपने पति को बाहर निकालने का लोगों व प्रशासन से गुहार लगा रही थी. रो-रोकर बेसुध रानी कहती कि कोई मेंरे पति को बचा ले मेरा पति अभी मरा नही है.
कोई उसे पानी से निकालो कह कर जमीन पर गिर जाती है और उसके तीन बच्चों की ओर देखता और बेसुध पर जाती है. कहती है कि मेंरे लिए इनके अलावे दुनिया मेंं कोई नहीं है. माँ बाप पहले ही मर चुका है सास ससुर घर से निकाल चुका है अब मेंरे बच्चे का क्या होगा. वहीं समाचार प्रेषण तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया था.
प्रशासन घटनास्थल पर कैम्प किये हुए हैं. वहीं स्थानीय लोग क्षतिग्रस्त पुल को जल्द ठीक करने की मांग प्रशासन से कर रहे थे. बताया कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से वर्ष मेंं तीन ऐसी घटना हो चुकी है. वहीं बीडीओ ने बताया कि सदर एसडीएम से बात हुई कि वे मंगलवार को इस पुल को देखने घटना स्थल पर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




