भूमि विवाद : दोनों पक्ष से एक दर्जन लोगों को बनाया गया नामजद, कुल्हाड़ी से किया हमला, चार गंभीर
खैरा(जमुई): थाना क्षेत्र के गोली पंचायत अंतर्गत मसरहंडी गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया […]
रविवार सुबह कालेश्वर और उसके परिजनों को हमलोग रास्ते पर रहे खंभा हटाने को कहने गये. तभी कालेश्वर यादव, उसका भाई भुना यादव, भुट्टो यादव, फुलास यादव उमेश यादव व भतीजा ओंकार यादव ने मेरे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसमें मैं, मेरी मां सरिता देवी तथा मेरा भाई सुनील यादव, कैलाश यादव को गंभीर चोट आयी है. दूसरे पक्ष के कालेश्वर यादव ने बताया कि मेरा और लक्ष्मण का घर एक दूसरे के बगल में ही है. परंतु घर से निकलने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण अक्सर दोनों परिवार में विवाद चलता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










