आरआरआइ सिस्टम खराब होने से विलंब से चल रहीं ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

झाझा : लगातार बारिश होने व आरआरआइ सिस्टम के खराब होने की वजह से दर्जनभर से ऊपर रेलगाड़ियां घंटों देरी से चल रही है. हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड के रूट की अप व डाउन लाइन में रात में चलने वाली सभी ट्रेन बिलंब से चल रही है. अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल गाड़ी संख्या 13006 डाउन6 घंटा, 13005 […]

विज्ञापन
झाझा : लगातार बारिश होने व आरआरआइ सिस्टम के खराब होने की वजह से दर्जनभर से ऊपर रेलगाड़ियां घंटों देरी से चल रही है. हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड के रूट की अप व डाउन लाइन में रात में चलने वाली सभी ट्रेन बिलंब से चल रही है.
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल गाड़ी संख्या 13006 डाउन6 घंटा, 13005 अप पंजाब मेल 7 घंटा, हावड़ा- इलाहाबाद बिभूति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12333 अप 3 घंटा , 12334 डाउन बिभूति एक्सप्रेस 5 घंटा, अमृतसर -हावड़ा बनारस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13050 डाउन 3 घंटा, जम्मूतवी- हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12332 डाउन 18 घंटा,12331 अप हिमगिरी एक्सप्रेस 20 घंटा, दुर्ग -राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13287 अप 3 घंटा, हावड़ा- काठगोदाम एक्सप्रेड गाड़ी संख्या 13019 अप 3 घंटा, टाटा- छपरा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18181 अप 4 घंटा, हरिद्वार- हावड़ा कुम्भ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12370 डाउन 8 घंटा,जयनगर- दरभंगा- सियालदह एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13022 डाउन 9 घंटा, मुजफ्फरपुर- हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15272 डाउन 11 घंटा की देरी से झाझा पहुंच रही है. इसके अलावा झाझा से पटना तक जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 63207 व 63209 अपने निर्धारित समय से काफी बिलंब से खुली. बड़ी संख्या में ट्रेनों की देरी से चलने के कारण रेलवे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन