छेड़खानी के विरोध में किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनधनामा निवासी महिला के साथ दो युवकों द्वारा की गयी छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को छठ्ठुधनामा-नवीनगर मुख्य पथ को अवरूद्ध कर आवागमन बाधित कर दिया. इससे मुख्य पथ सहित कई संपर्क पथों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम रहने के कारण स्कूली बच्चों […]

विज्ञापन

जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनधनामा निवासी महिला के साथ दो युवकों द्वारा की गयी छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को छठ्ठुधनामा-नवीनगर मुख्य पथ को अवरूद्ध कर आवागमन बाधित कर दिया. इससे मुख्य पथ सहित कई संपर्क पथों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम रहने के कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर पीड़िता ने बताया कि अक्सर कुछ युवकों द्वारा शौच के लिए जाने वाली महिलाओं के साथ गलत हरकत की जाती है.

शनिवार सुबह मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ. जब मैं शौच के लिए जा रही थी, तभी पीछे से दो साइकिल सवार युवकों ने मेरी साड़ी खींच ली और गलत नीयत से मुझे पकड़ने लगे. मेरे चीखने-चिल्लाने के बाद उक्त युवक आसपास के लोगों को आते देख फरार हो गये. पीड़िता ने बताया कि इसकी सूचना अपने घरवालों के साथ ग्रामीणों को दी. इसके बाद मनचले युवकाें पर कार्रवाई की मांग लेकर सभी ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. जाम की सूचना पाते ही मुखिया मालती देवी, पंसस अजय दास आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम हटवाये. आक्रोशित लोग आरोपितों की गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे थे. घटना को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन