राइफल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व नक्सली प्रकाश यादव की अगुवाई में बन रही थी योजना झाझा : पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को रेगुलर राइफल, दो जिंदा कारतूस के साथ बनजमा के जंगल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहिया गांव निवासी बीरेंद्र यादव […]
विज्ञापन
पूर्व नक्सली प्रकाश यादव की अगुवाई में बन रही थी योजना
झाझा : पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को रेगुलर राइफल, दो जिंदा कारतूस के साथ बनजमा के जंगल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहिया गांव निवासी बीरेंद्र यादव के रूप में किया गया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि बनजमा जंगल मे पूर्व नक्सली प्रकाश यादव के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का दीपक तांती अपने अन्य साथी के साथ बनजमा जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा हुआ है. तभी एएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में सीआरपीएफ 215 के सहायक कमांडेंट के सुदर्शन,
एसएसबी 16 के सहायक कमांडेंट एसएच चौहान, एसटीएफ के इंस्पेक्टर ए के राय सहित थाना के नीरज ठाकुर, दिनेश कुमार, सुमंत कुमार सहित पुलिस जवानों के साथ सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस की भनक मिलते ही वे लोग भागने लगा. पुलिस खदेड़ कर पुलिस ने बीरेंद्र यादव को पकड़ लिया. पुलिस उसके निशानदेही पर एक रेगुलर राइफल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










