बारिश ने नप के दावे को धो डाला

Updated:
विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहर हुआ जलमग्न नाले हुए ओवरफ्लो, घरों तक घुसा गंदा पानी शहर में लोगों का पैदल चलना भी दूभर जमुई : बारिश ने नगर परिषद के दावे को धो डाला है. जी हां, बीते दो दिनों से क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से जहा एक ओर लोगों को […]

विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहर हुआ जलमग्न

नाले हुए ओवरफ्लो, घरों तक घुसा गंदा पानी
शहर में लोगों का पैदल चलना भी दूभर
जमुई : बारिश ने नगर परिषद के दावे को धो डाला है. जी हां, बीते दो दिनों से क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से जहा एक ओर लोगों को गरमी से सुकून मिला वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. पानी निकासी के लिए बनाये गये नाले एक हल्की बारिश भी न झेल पाये और ओवरफ्लो हो गये, जिसके कारण शहर की अधिकतर गलियों में पानी भराव हो गया. नालों में गंदगी भरा होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है.
इसी के चलते शहर के अलग अलग हिस्सों में पानी भरा पड़ा है. सड़क के साथ लगती कई दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया. दुकानदार मुकेश, अमित, छोटू आदि ने बताया कि हालाकि सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाले जरूर बनवाए गए है, लेकिन नाले पन्नी व दूसरी गंदगी से अटे पड़े है. जिसके कारण नालों में से पानी आगे न जाकर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया. शहर के बस स्टैंड का हाल काफी बुरा हो गया है वहीं पंचमंदिर का इलाका, पठान चौक, खैरा स्टैंड आदि जगहों पर जलजमाव हो गया है तो महाराजगंज, महिसौड़ी आदि मुख्य बाजारों में सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है. जिससे फिसलन पैदा हो गयी है. हालांकि जलभराव की समस्या कचहरी रोड पर भी देखी गई लेकिन वहां पर पानी बारिश बंद होने के एक घंटे बाद निकल गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन