महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चालक ने ऑटो से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

सोनो (जमुई) : अब सोनो जैसे छोटे जगहों पर भी अकेली महिला अपनी यात्रा में सुरक्षित नहीं है. बड़े शहरों की तर्ज पर अब यहां भी अकेली महिला यात्री पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस किया जाने लगा है. ताजा मामला थाना क्षेत्र महिला से दुष्कर्म… के महुगांय जाने वाले रास्ते के तीनपुलवा के समीप […]

विज्ञापन

सोनो (जमुई) : अब सोनो जैसे छोटे जगहों पर भी अकेली महिला अपनी यात्रा में सुरक्षित नहीं है. बड़े शहरों की तर्ज पर अब यहां भी अकेली महिला यात्री पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस किया जाने लगा है. ताजा मामला थाना क्षेत्र

महिला से दुष्कर्म…
के महुगांय जाने वाले रास्ते के तीनपुलवा के समीप बीते बुधवार की संध्या सात बजे की है. सोनो-बटिया मुख्य मार्ग के काली पहाड़ी के तीन पुलवा के समीप एक स्थानीय ऑटो चालक ने वाहन में बैठी अकेली महिला यात्री के साथ न सिर्फ दुष्कर्म का प्रयास किया, बल्कि असफल होने पर जान से मारने की नियत से अपने वाहन को उसके ऊपर चढ़ा दिया. देर रात पीड़ित महिला के परिजनों ने उसे घायलावस्था में सड़क किनारे से उठाया. इस घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को कालीपहाड़ी के समक्ष सड़क जाम करने का प्रयास किया.
सूचना मिलते ही एसआइ विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया व ऑटो को भी जब्त कर लिया. आरोपित की गिरफ्तारी व एसआइ विजय चौधरी की ओर से दिये आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. पीड़ित महिला के भाई ने थाने में आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पीड़ित महिला चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के दोतना विशोदह गांव की निवासी है. वर्तमान में सोनो थाना क्षेत्र के गंदर पंचायत अंतर्गत हरनीटांड़ स्थित अपने नानी घर में रह रही थी. उसकी पुत्री झाझा स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ती है. बीते 28 जून को वह अपनी पुत्री को कस्तूरबा विद्यालय में छोड़ कर वापस हरनीटांड़ आ रही थी. झाझा से काली पहाड़ी तक जाने के लिए वह ऑटो पर सवार हुई. ऑटो अपने पड़ोसी गांव महुगाय का होने के कारण उसे सफर सुरक्षित लगा. खपरिया चौक पर ऑटो में बैठे अन्य यात्री के उतरने के बाद वह अकेली हो गयी थी. खपरिया से आगे बढ़ने पर चालक की नियत खराब हो गयी. शाम सात बजे तीन पुलवा के समीप सुनसान जगह देख उसने वाहन रोका व महिला की इज्जत पर हाथ डालते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा, लेकिन महिला के विरोध के आगे उसकी एक न चली. अंततः विरोध के क्रम में सड़क पर गिर चुकी महिला पर उसने ऑटो चढ़ा कर उसे घायल कर दिया. घायलावस्था में ही महिला घंटों सड़क किनारे पड़ी रही. आसपास के ग्रामीणों से खबर पाकर परिजनों व ग्रामीणों ने उसे उठा कर घर लाया, जहां उसने घटना के बारे में परिजनों को बतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन