गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
चकाई : बीते शुक्रवार की रात माओवादियों द्वारा पुन: की गयी हत्या से ठाड़ी गांव सहित आसपास के लोगों में भय व्याप्त है. बताते चलें कि नक्सलियों ने विजय वरणवाल नामक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना को लेकर ठाड़ी सहित आसपास के गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है़ डर के […]
चकाई : बीते शुक्रवार की रात माओवादियों द्वारा पुन: की गयी हत्या से ठाड़ी गांव सहित आसपास के लोगों में भय व्याप्त है. बताते चलें कि नक्सलियों ने विजय वरणवाल नामक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना को लेकर ठाड़ी सहित आसपास के गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है़ डर के मारे ग्रामीण मुंह भी खोलने को तैयार नहीं हैं. लोगों में भय का आलम है कि काफी कुरेद कर पूछे जाने पर लोग अपने-अपने घरों में दुबक रहे थे. घटना के करीब 12 घंटा बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा मृतक की लाश उठाना भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










