हटाने के दौरान फटा बम, सैप जवान घायल

Updated:
विज्ञापन

झाझा : वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की नीयत से रखे गये बम हटाने के दौरान फट गया जिससे एक सैप जवान जख्मी हो गये. घायल जवान का पुलिसकर्मियों की मदद से झाझा लाकर इलाज कराया गया. घटना थाना क्षेत्र के बैजला पंचायत के फोक्सा गांव की है. घटना के बाद से इलाके में दहशत […]

विज्ञापन

झाझा : वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की नीयत से रखे गये बम हटाने के दौरान फट गया जिससे एक सैप जवान जख्मी हो गये. घायल जवान का पुलिसकर्मियों की मदद से झाझा लाकर इलाज कराया गया. घटना थाना क्षेत्र के बैजला पंचायत के फोक्सा गांव की है. घटना के बाद से इलाके में दहशत है. जानकारी के अनुसार फोक्सा गांव का उमराव यादव का पुत्र पिंटू यादव व पड़ोसी गांव भूलकुड़िया गांव का संजय यादव के बीच वर्षों से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है.

टना के दिन संजय यादव हरवे-हथियार के साथ एक-दो सहयोगी के साथ बहियार में खेत जोत रहे उमराव यादव से पूछा कि आपका पुत्र पिंटू यादव कहां है आज उसे जान से मार देंगे. इतना कहने के बाद संजय यादव पिंटू के घर तरफ खोजने गया तो वह घर पर नहीं मिला. तभी उमराव यादव हल्ला करते हुए गांव आया व बोला कि संजय यादव बम व पिस्तौल लेकर घूम रहा है. हमारे पुत्र को मार देगा. हो हल्ला होने पर ग्रामीणों के जुट जाने पर बगल के पुलिया के पास थैला में रखा बम रखकर संजय भाग गया.

घटना की सूचना थाना को दिया गया. उस इलाके में पैट्रोलिंग पर गये पुलिस अधिकारी रामप्रसाद को घटना स्थल पर जाने का निर्देश दिया. तबतक मामला शांत हो चुका था. पुलिया के नीचे रखे बम के थैले को जब पुलिस द्वारा बांस से हटाया जाने लगा. तभी वह फट गया व जवान अरुण कुमार रॉय घायल हो गया. बम फटने से इलाके में दहशत फैल गयी. घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस निरिक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान अपने सहयोगी दिनेश कुमार व दलबल के साथ पहुंचकर तहकीकात की. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि पिंटू यादव लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 29/17 का नामजद आरोपी है. उसने लुडूंबा चौक पर नौ मार्च को बबलू पासवान की बम मारकर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन